रेलवे की भूमि पर रेल प्रशासन ने तोड़ा अतिक्रमण, जमकर हुआ हंगामा
रेलवे की भूमि पर हुए कब्जों के खिलाफ रेल प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। हरिद्वार के टिबड़ी रेलवे अंडरपास के पास रेलवे के भूमि पर हुए कच्चे और पक्के निर्माणों को टीम ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया।
पक्के निर्माण जेसीबी से जमींदोज होते देख कब्जेदारियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया।
भारी सुरक्षा बल मौजूद होने के कारण किसी की एक नहीं चल पाई।दरअसल, हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते कई सालों से जंगल बाईपास रोड पर रेलवे की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है. रेलवे की तरफ से अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस भी जारी किया गया है, लेकिन किसी ने भी नोटिस पर अमल नहीं किया. आखिर में मंगलवार को रेलवे ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की और अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया. रेलवे ने एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया है।
लोगों का कहना था कि उन्होंने इस जमीन की रजिस्ट्री कराई हुई है और उनका दाखिल खारिज भी हुआ है. लिहाजा यह जमीन पर किया गया निर्माण अवैध कैसे हो गया. यह निर्माण कोई दो-चार दिन में नहीं हुआ बल्कि बीते डेढ़ दशक से भी ज्यादा से यहां पर यह निर्माण चला रहा है, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान आधे में ही रोक दिया ।
लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बचे हुए अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी