पिथौरागढ़ की नवनियुक्त एसपी रेखा यादव ने संभाला चार्ज,IPS व IAS महिला अधिकारियों के कंधों पर जिले की जिम्मेदारी-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़:जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया है रेखा यादव.वर्ष 2019 बैच के IPS अधिकारी है पूर्व में अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक क्राइम हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक चमोली जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रही है.नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी इस दौरान उन्होंने पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सख्त निर्देश जारी किया है.

Ad
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू


नवनियुक्त एसपी रेखा यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ चीन और नेपाल सीमा से लगा हुआ है जहां यहां की भौगोलिक परिस्थितियों भी अलग है सीमा क्षेत्र से लगे ग्रामीणों की आपसी सामंजस्य बनाकर सीमा क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा इसके अलावा सीमांत क्षेत्र से आने वाले नशे के कारोबार को भी सख्ती से रोकने के निर्देश दिए . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली प्राथमिकता है कि उत्तराखंड को नशा मुक्त किया जाए और पिथौरागढ़ क्षेत्र में किसी भी तरह की नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


उन्होंने सभी थाना और पुलिस चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि जो भी फरियादी थाने में पहुंचता है तो उसकी शिकायत सुनी जाए और शिकायत पर अमल करते हुए उसमें तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद उसकी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि महिला हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न में तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए.

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली

रेखा यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी है वह पिथौरागढ़ जिले में एसपी के पद पर रहने वाली दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी बन गई है इससे पहले प्रीति प्रियदर्शिनी जिले की पहली महिला एसपी रह चुकी है अब जिले के दो प्रमुख प्रशासनिक पदों की कमान महिला अफसरों के हाथों में आ गई है आईएएस रीना जोशी पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी हैं. तू वहीं एसपी के तौर पर रेखा यादव ने पदभार ग्रहण किया है. आम जनता की कहना है कि जिले की दोनों मुख्य पदों पर महिला अधिकारी है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आपसी समझ में दोनों प्रशासनिक अधिकारी जिले के लिए बेहतर काम करेंगी.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू


पेपर लीक मामले में एसआईटी प्रभारी के जिम्मेदारी संभालते हुए आईपीएस रेखा यादव आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें