पिथौरागढ़-पंतनगर विमान सेवा शुरू,999 में पिथौरागढ़ की करे हवाई सैर,देखे टाइम-टेबल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ से पंतनगर और पिथौरागढ़ से देहरादून जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू हो गई है विमान सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी है। फ्लाइंग विंग का 19 सीटर विमान पहले देहरादून से पिथौरागढ़ आएगा। फिर यहां से पंतनगर जाएगा। वापस पंतनगर से पिथौरागढ़ आने के बाद यहां से देहरादून के लिए रवाना होगा।

Ad

सोमवार को दोपहर 1:30 बजे विमान ने पांच यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए उड़ान भरी। इसके बाद विमान पंतनगर से करीब 3.15 बजे में पिथौरागढ़ पहुंचा। विमान सेवा शुरू होने से लोग खुश हैं। पिथौरागढ़ के लोग लंबे समय से समय से विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। विमान सेवा शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्र आने जाने वाले यात्रियों को वाले यात्रियों को सुविधाएं होंगी।

एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो चुकी है. टिकट की कीमत 999 रुपए है. उन्होंने बताया एक मार्च तक फ्लाइट रेगुलर रहने वाली है. जिसके बाद एक दिन का ऑफ रखा जाएगा. उन्होंने बताया मंगलवार से फ्लाइट 12.55 पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगी. 1.15 बजे पिथौरागढ़ को उड़ान भरेगा.


केंद्रीय रक्षा एवं पर्रायटन राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने एक बार फिर पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई हवाई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने बताया फ्लाइट के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही लोगों को सहूलियत भी मिलेगी.
विमान सेवा शुरू हो जाने से दिल्ली, मुंबई सहित कई अन्य क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को पंतनगर से पिथौरागढ़ आने में राहत मिलेगी। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की दूरी अधिक होने के कारण पर्यटक काफी कम संख्या में पिथौरागढ़ आते हैं अगर विमान सेवा लगातार जारी रहे तो पर्यटकों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें