उत्तराखंड: बाजार में आया विशालकाय हाथी, भागने लगे लोग इधर-उधर-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में जंगली हाथियों का आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला लगातार जारी है काफी दिनों धर्मनगरी हरिद्वार के रिहाइशी इलाकों में जंगली वन्यजीवों का आना लगातार जारी है, ताजा मामला हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र का है जहां पर भरे बाजार में उस वक्त हो हल्ला हो गया जब एक हाथी सड़क पर यहां वहां घूमता नजर आया. ये हाथी काफी रफ्तार से चल रहा था. जैसे ही सड़क पर चल रहे वाहन चालकों ने हाथी को देखा सभी ने अपनी गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी. दोपहिया वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे कर लिए और हाथी को जाने का रास्ता देने लगे.

जिस वक्त हाथी सड़क पर नजर आया. लोग खौफजदा हो गए उन्हें लगा कि हाथी दौड़कर पास ना आ जाए. इसलिए सबने पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचना बेहतर समझा. हालांकि हाथी तेज रफ्तार से चलता हुआ आगे बढ़ गया उसने किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. हालांकि वाहनों की आवाज तो काफी तेज थी लेकिन हाथी मदमस्त चाल में आगे बढ़ गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी

दरअसल हरिद्वार के बहादराबाद इलाके में शाम के समय अचानक से जंगल से निकलकर हाथी बाजार में आ गया और अफरा तफरी का माहौल मच गया. हाथी को देख बाजार के लोग सब इकट्ठे हो गए. किसी स्थानीय ने हाथी का सड़क पर चलते वीडियो बना लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह हाथी सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें