Nainital News: पत्नी और दो बेटियों को खाई में धक्का देकर की थी निर्मल हत्या, कोर्ट में सुनाया आजीवन कारावास

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल सुजाता सिंह की कोर्ट ने ढाई साल पहले भीमताल के देवनगर पट्टी सरना क्षेत्र में पत्नी और दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के आरोपी पर हत्या का दोष सिद्ध होने के बाद आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad

अभियोजन पक्ष के अनुसार 24 जनवरी 2019 को सरना भीमताल में मृतका विमला के पिता मोतीराम की ओर से जंगलियागांव निवासी चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी विमला का विवाह 18 साल पूर्व चंद्रशेखर के साथ किया था,

लेकिन शादी के बाद ही वह अपनी पत्नी विमला देवी के साथ मारपीट करता था यही नहीं बाद में उसने अपनी 16 वर्षीय बेटी उमा व 3 वर्षीय बेटी रेनू के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि 21 जनवरी 2019 को चंद्रशेखर पत्नी व दोनों बेटियों को देवनगर जंगल की ओर ले गया। उसने गंगनाथ धार से तीनों को गहरी खाई में धक्का दे दिया। जिसमें तीनों की मौत हो गई। यही नहीं आरोपी ने इससे पूर्व अपने पड़ोसी मोहन राम पर तेजाब भी फेंका था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

गवाहों के बयान, अभियोजन पक्ष के तर्कों को सुनने व पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजाता सिंह ने पत्नी और दो बेटियों की मौत के लिए चंद्रशेखर को दोषी ठहराया और बुधवार को उसे आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें