हल्द्वानी:बनभूलपुरा में अवैध मदरसे और नमाज स्थल सील, ध्वस्तीकरण पर रोका हुई सील, जाने क्यों लगी रोक

हल्द्वानी:बनभुलपुरा में अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह के आज होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है.सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फिलहाल देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है. इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद थी,सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी रिचा सिंह ने बताया कि अवैध मस्जिद और मदरसे की आज अतिक्रमण हटाया जाना था लेकिन मस्जिद और मदरसे संचालक द्वारा न्यायालय संबंधित कुछ दस्तावेज दिखाए गए हैं जिसके बाद अग्रिम आदेशों तक अतिक्रमण हटाने पर पर रोक लगाई गई है.
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में राजकीय भूमि पर निर्मित दो भवनों के ध्वस्तकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है. माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल के आदेशों के क्रम में प्रत्यावेदन का निस्तारण किया जाना है. उक्त मामले का निस्तारण की कार्रवाई पूर्ण होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को दिए गए हैं. फिलहाल ध्वस्तीकरण वाले दोनों भवन को प्रशासन ने सील कर दिया है.
उन्होंने कहा कि संचालकों को द्वारा दिखाए गए के दस्तावेज के बाद मामले को रोका गया है मामले का निस्तारण के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
गौर है की शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मालिक के बगीचे में नजूल भूमि पर बने नजूल भूमि पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया है जहां अब अवैध रूप से बनी मस्जिद और मदरसे को हटाया जाना था जहां मामले न्यायालय में जाने के बाद मामले पर रोक लगी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
