हल्द्वानी: तस्करों के हौले बुलंद बेशकीमती लाखो की अवैध खैर की लकड़ी बरामद, पिकअप सहित तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों की बोल वाला है. चार दिन पहले जहां लकड़ी तस्करों और वन विभाग के आपसी मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली लगी थी जहां वन विभाग की कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी के साथ तीन तस्कर भी पकड़े गए थे. एक बार फिर से लकड़ी तस्करों ने वन विभाग को चुनौती दी है.

Ad


टांडा और पीपलपढ़ाव रेंज की वन विभाग की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है वन तस्कर खैर की अवैध लकड़ी को एक पिकअप वाहन में लादकर ले जा रहा था. मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है. पूरे मामले में वन विभाग की टीम ने आरोपी तस्कर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पिकअप वाहन को सीज कर दिया है. पकड़ी लकड़ी की किमत लगभग दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली


टाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि देर रात पीपलपढ़ाव रेंज की वन टीम गश्त कर रही थी तभी मुखबिर से तस्करी की सूचना मिली टीम द्वारा पीपलपढ़ाव रेंज के दलपुरा मंदिर के पास एक पिकअप में बेशकीमती अवैध खैर की लकड़ी को ले जाया जा रहा है.सूचना मिलने के बाद पीपलपढ़ाव रेंज की वन विभाग टीम ने टाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम को दी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची जहां वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने वाहन भाग ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू

इस दौरान वन विभाग की टीम पीछा कर वाहन को पकड़ लिया और चेक करने पर अवैध खैर की लकड़ी की बरामद हुई .पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम मोहन लाल पुत्र राम स्वरूप निवासी कठपुलिया डैम हाल निवासी ढाई नम्बर थाना गुलरभोज उधम सिंह नगर का रहने वाला है. बताया कि खेर की लकड़ी को तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था जहां उसकी भारी मात्रा में डिमांड है.
आरोपी वन तस्कर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें