हल्द्वानी:दारू पीकर नशे में दौड़ाई बोलोरो,पांच वाहनों को मारी टक्कर

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के क्रियाशाला रोड पर रविवार दिन रात नशे में धुत बोलेरो चालक ने सड़क पर दौड़ रही और खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी जिसमें पांच गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है हादसे के बाद भागते समय गाड़ी अनियंत्रित मुखानी रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के दीवार से टकराकर रुक गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार युवती और चालक समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को मेडिकल कराया जहां नशे में होने की पुष्टि होने पर तीनों का चालान कर गाड़ी को सीज कर दिया है. हादसे को अंजाम देने वाली बोलोरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है.
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 10 बजे कालाढूंगी हल्द्वानी रोड पर बाजार की तरफ आ रही है तेज रफ्तार बोलेरो ने एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी इस दौरान बेकाबू दौड़ रहे वाहन को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई. कई लोग भी बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बच गए. हादसों के बाद चालक ने अचानक गाड़ी मुखानी से क्रियाशाला रोड की तरफ दौड़ा दी इसके बाद बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक डायग्नोस्टिक सेंटर की दीवार से टकरा गई.बोलेरो चालक जिम संचालक बताया जा रहा है.
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि बोलोरो गाड़ी को सीज कर तीनों लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है. बोलेरो में बैठे सभी लोगों का मेडिकल कराया गया जहां नशे में होने की पुष्टि हुई है हादसे में पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है जिन लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है उनकी ओर से तहरीर अभी नहीं मिली है ताहिर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO