हल्द्वानी: गजब दादागिरी… शादी में आधी मिठाई खाकर वापस डोंगे में रखी, विरोध करने वाले को जूठन खिलाया, थाली में थूका

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी स्थित एक वैवाहिक स्थल के एक मेहमान युवक की दादागिरी से पूरे प्रीतिभोज का स्वाद कसैला हो गया। उसने पहले तो डोंगे से मिठाई का टुकड़ा उठाकर आधा खाकर वापस रख दिया। इसका खाना खा रहे एक परिवार ने विरोध किया तो युवक ने दोबारा से वहीं क्रम दोहराया और परिवार के साथ आए युवक की प्लेट में आधी खाई मिठार्ठ का टुकड़ा रखकर उसे खाने को मजबूर किया। यही नहीं उसकी प्लेट में थूक भी दिया। इसके बाद भी बददिमाग युवक का दिल नहीं भरा तो युवक और उसके भाई की पिटाई भी की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की है।

Ad

दरअसल मुखानी स्थित वैवाहिक स्थल पर एक शादी का प्रीतभोज कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने मिठाई के डोंगे से मिठाई निकाली और आधा हिस्सा खाकर बाकी सी डोंगे में वापस रख दिया। उसकी इस करतूत का विवाह में शामिल होने आए एक परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वही जूठी मिठाई उस परिवार के एक युवक को जबरन खिला दी यही नहीं खाने की प्लेट में थूक भी दिया। फिर अपने साथियों की मदद से इस परिवार के दो भाइयों को जमकर पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह अजीबोगरीब मामला मुखानी के राजेंद्रनगर स्थित एक गार्डन में आयोजित वैवाहिक समारोह के दौरान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छोई के निकट हनुमान धाम का रहने वाला व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ इस समारोह में शामिल होने पहुंचा था।

राजेंद्रनगर राजपुरा निवासी एक युवक ने बताया कि वह अपने परिवार के समारोह में आए हुए थे। वहां प्लेट लेकर वह मिठाई लेने पहुंचे। तभी युवक ने डोंगे से मिठाई का एक टुकड़ा निकाला और आधा खाकर बाकी उसी में रख दिया। इसका विरोध किया तो वह उग्र हो गया। उसने फिर एक टुकड़ा निकालकर आधा खाया और आधा जबरिया उन्हें खिला दिया। इस दौरान युवक ने प्लेट में थूक भी दिया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिल को पीटने लगा। जब बचाने के लिए उनका भाई ने भी उसे भी पीटा।

आरोप है कि पीटने के दौरान कुुंडल और चेन भी छीन ली गई। पुलिस ने चोट पहुंचाने, समूह में घातक हथियार से हमला करना और लूटपाट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट में नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें