ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में एनसीसी दिवस पर किया रक्तदान
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर की एयर एनसीसी इकाई ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और बालकृष्ण देवकी जोशी ब्लड बैंक के सहयोग से एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य पर एक सफल रक्तदान अभियान का आयोजन किया।
इसमें ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी, जीबीपीयूएटी और एमबीजीपीजी कॉलेज की 1 यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी इकाई के साथ-साथ ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के विभिन्न कोर्स के छात्रों ने रक्तदान किया।
अभियान के दौरान कुल 116 यूनिट रक्तदान किया गया, जो युवाओं के बीच सामाजिक जिम्मेदार की मजबूत भावना को दर्शाता है।
डीन एकेडमिक्स डॉक्टर एम सी लोहानी ने छात्रों की पहल पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “हमें अपने एनसीसी कैडेट्स और छात्रों पर गर्व है कि उन्होंने समाज के लिए अपना निस्वार्थ योगदान दिया है। यह रक्तदान अभियान करुणा और सेवा के मूल्यों को दर्शाता है, जिन्हें हम अपने छात्रों में स्थापित करने का प्रयास करते हैं। सकारात्मक प्रभाव डालने की उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।”
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO