हल्द्वानी: नाले में बहे 8 साल के मासूम का पांच दिन बाद मिली लाश

हल्द्वानी: 31 जुलाई को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास शनि बाजार नाले में बहे बच्चे का 5 दिन बाद रविवार को शव मिल गया है.बच्चे का शव घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर लालकुआं को कोतवाली क्षेत्र के सूखी भगवानपुर गांव के पास नहर में मिला है. इंदिरा नगर निवासी 8 वर्षीय बच्चा रिजवान घर से कुछ दूरी पर सामान लेने दुकान पर गया था इस दौरान रिजवान बारिश के चलते नाले में बह गया था.
जिसकी खोजबीन में थाना बनभूलपुरा पुलिस स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही थी. रविवार को बच्चे का शव मिल गया है, बताया जा रहा है कि घर में बदबू आने पर कुछ लोगों ने बच्चे को देखा जहां सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पहुंच गए. उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही.
आपदा मद से नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी,फिलहाल मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार,थाना प्रभारी नीरज भाकुनी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद है. रिजवान की लाश मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO