Uttarakhand news: उधम सिंह नगर पुलिस ने एक करोड़ से अधिक अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार-देखे VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कैंटर से 745 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है इस मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी किया है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए बतायी जा रही है ये राज्य की अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप है जो पुलिस ने बरामद की है लोकसभा चुनाव आते ही शराब की तस्करी की सूचना पर
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी की चेकिंग के निर्देश के बाद
गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।

जानकारी के अनुसार गदरपुर थानाध्यक्ष भुवन जोशी के नेतृत्व में सकेनिया चौराहे के
पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान मसीत की तरफ से आ रहे हैं कैंटर ने अपनी स्पीड बड़ा दी और गदरपुर की और भागने लगा जिस पर
पुलिस कर्मियों ने सकेनिया के पास बेरियर लगा कर कैंटर को रोक लिया और केंटर की तलाशी ली तो उसके अंदर बेकाडी ब्रांड की अंग्रेजी शराब थी पुलिस द्वारा गिनती करने पर 745पेटी सामने आई पुलिस के अनुसार बरामद की गई शराब कीकीमत एक करोड़ रुपए की है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बड़ी खबर

पुलिस ने इस मामले में कैंटर में
मौजूद उत्तर प्रदेश के भोट क्षेत्र के रहने वाले सोनू पुत्र राम सिंह
और धर्मपाल पुत्र शिवलाल को गिरफ्तार किया है पुलिस के
ये दोनों व्यक्तिगत चुनाव के अनुसार शराब की
तस्करी कर रहे थे और उत्तर प्रदेश के जंगलो में भंडारण कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO


एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने कहा की उधमसिंहनगर पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पूरे जनपद में आगे भी इस तरह का चेकिंग अभियान चलाएगी उन्होंने आम लोगो से इस तरह की सूचनाएं देने की अपील की उन्होंने कहा सूचना देने वालो की गोपनीयता रखी जायेगी और उन्हें पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें