CBSE Board Result 2024: इस दिन जारी हो सकता है CBSE बोर्ड का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट्स

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम के रिजल्ट के लिए 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स वेट कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मई में रिजल्ट जारी होने की पूरी संभानवा है. सूत्रों की मानें तो सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि 10 से 15 मई के बीच रिजल्ट जारी कर दी जाएगी. परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसे देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर का प्रयोग करना होगा. हालांकि सीबीएसई ने अब तक बोर्ड रिजल्ट घोषित करने की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन मोड में चेक कर सकेंगे. स्टूडेंट ऑफलाइन भी अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर (Digilocker), उमंग ऐप (UMANG) और एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

इसके अलावा छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट और सीआईएससीई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट सीधे इन लिंकों https://www.cbse.gov.in/ और https://cisceboard.org/ के जरिए चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके साथ ही दोनों बोर्डों का रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप results.digilocker.gov.in के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं. छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजीलॉकर से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. डिजिटल मार्कशीट तक बिना परेशानी के पहुंचें, इसके लिए एक विशेष सेटअप बनाया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक हुई थी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें