Haldwani News:नशा तस्करी से जुड़े इन 51 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने कार्रवाई की तेज

हल्द्वानी: उत्तराखंड में नशा तस्करी चरम पर है. पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के बाद भी नशा तस्करी थम नही रहा हैं. ऐसे में पुलिस विभाग अब नशा तस्करों के खिलाफ उनकी संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है.
नवनियुक्त डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अब पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है जिसके तहत अब करीब 50 से अधिक नशा तस्करों की संपत्ति को चिन्हित कर उनके अवैध संपत्ति को जप्त करने की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजा गया है जहां कुछ मामले राजस्व न्यायालय में चल रहे हैं जबकि कुछ मामलों में न्यायालय से संपत्ति जप्त करने के आदेश भी मिल चुके हैं
ऐसे में अब नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई होने जा रही है. उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी.
बताया जा रहा है कि नशा तस्करी में सबसे अधिक 25 अपराधी नैनीताल व 13 उधम सिंह नगर तथा 13 अपराधी चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के हैं. उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त करना चाहती है .
पुलिस भी इसी मिशन के साथ आगे बढ़ रही है. हाल के दिनों में बड़े नशा तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है जिसका नतीजा है कि उधम सिंह नगर और हल्द्वानी में दो मामलों में एक करोड रुपए के ड्रग्स पकड़े गए हैं. साथी पुलिस को निर्देशित किया गया है कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर निगरानी बनाई जाए जिससे कि नशा तस्कर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में प्रवेश न कर सके.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO