सावधान! बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं नकली गुड़, ऐसे करें असली गुड़ की पहचान

ठंड के मौसम में गुड़ (Jaggery) की मांग ज्यादा होती है. इस बात का फायदा उठा कर बाजार में नकली गुड़ खूब बिक रहा है इसे सर्दी में इसलिए भी खाया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म रहती है, जो शरीर में गर्माहट को बनाए रखती है. इसलिए भी ठंड के दिनों में इसे खाने की सलाह दी जाती है. सर्दी के मौसम में तो कई लेाग शक्कर की जगह गुड़ का ही उपयोग करते हैं. इसका स्वाद तो अच्छा रहता ही है साथ ही इसमें आयरन और विटामिन सी पाया जाता है. जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
मीठा पसंद करने वाले व्यक्ति का मनपसंद चीज होता है। खासकर भारत के लोग गुड़ का उअपयोग अपने हर दिन के भोजन में जगह-जगह करते हैं। उत्तर भारत में गुड़ की रोटी या मक्की की रोटी के साथ गुड़ खाना लोग पसंद करते हैं।
चाहें बच्चे हो या बूढ़े हर किसी को गुड़ पसंद होता है और शायद आपको भी गुड़ खाना अच्छा लगता ही होगा? हमारे घर में भी गुड़ का उपयोग होता है जिसे कई प्रकार के खाना जैसे तिल के लड्डू, अचार, या सब्जियों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। अगर सच बताएं तो गुड खाने का अपना एक अलग ही मज़ा होता है।
जैसे की हम आपको बता ही चुके कि सर्दी के महीने में गुड़ खाना सभी के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। सर्दियों के महीने में गुड़ खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और सर्दी खांसी और जुखाम नहीं हो पाता है।
गुड़ को उसके रंग से पहचानें
मार्केट में आने वाले ज्यादातर नकली गुड़ का रंग सफेद, हल्का पीला या फिर लाल होता है. इसके अलावा ये दिखने में ज्यादा चमकदार भी होते हैं. ऐसे में आप मार्केट से ऐसा गुड़ चुनें जिसका रंग ज्यादा भूरा हो साथ ही अगर कहीं आपको पीले रंग का या हल्के भूरे रंग का गुड़ मिले तो उसे हटा दें ऐसे गुड़ मिलावटी हो सकते हैं. गुड़ का रंग लाइट ब्राउन या सफेद हो तो यह इस बात की निशानी है कि गुड़ का रंग साफ करने के लिए उसमें कई प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में इस तरह के रंग वाले गुड़ को खरीदने से बचना चाहिए. यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
मार्केट में मिलने वाला नकली गुड़ का रंग सफेद, हल्का पीला या कुछ लाल (चमकदार) होता है. जब आप नकली गुड़ को पानी में डालेंगे तो मिलावटी पदार्थ बर्तन के नीचे बैठ जाते हैं, जबकि शुद्ध गुड़ पूरी तरह से पानी में घुल जाता है.
गुड को गन्ने के रस या पाम के रस से बनाया जाता है। यह 20% इनवर्टेड शुगर, 50% सूक्रोज और 20% नमी और शेष प्रोटीन, लकड़ी राख आदि जैसे अघुलनशील पदार्थ से बना होता है। ज्यादातर अच्छा गुड़ – गहरा भूरा रंग, क्या सुनहरा भूरे रंग का होता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार