हल्द्वानी में पार्षद की दबंगई:मारपीट, तोड़फोड़ और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने का आरोप-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर में सीवर लाइन और पाइपलाइन डालने वाले एक कंपनी के मजदूरों के साथ शहर के एक पार्षद पर मारपीट, तोड़फोड़ और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है. पूरे मामले में कंपनी के मैनेजर ने पुलिस में पार्षद के खिलाफ मुखानी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है.

Ad


कंपनी के प्रबंधक ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि शहरी विकास विभाग के अंतर्गत ADB वित्त पोषित परियोजना के तहत कंपनी द्वारा हल्‌द्वानी शहर में पेयजल एवं सीवरेज के कार्य किए जा रहे हैं. 7 जनवरी के रात शहर के एक पार्षद उसके तीन भाइयों 8 से 10 लोगों के साथ मजदूरों के कैंप कार्यालय में पहुंचे जहां शराब के नशे में जो धोखा मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की ‌स्टोर यार्ड में आकर मजदूरों एवं कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया एवं वहां पर खड़े परियोजना में सम्मिलित मशीनरी और वाहनों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. उनके द्वारा शराब के नशे में मजदूर एवं कर्मचारी को पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी भी दी गई इस घटना से कई मजदूर घायल हुए है एवं जिसमे गंभीर रूप से घायल मजदूरों का इलाज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू

साथी अराजक तत्वों द्वारा काम बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई हैं जिस कारण कंपनी के मजदूरों में भय का माहौल बना हुआ है एवं परियोजना का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया है. पूरे मामले में कंपनी के प्रबंधन ने मुखानी थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. मुखानी थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें