Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, इन जनपदों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड के साथ कोहरे का भी सितम जारी है. कोहरे ने न सिर्फ सड़क यातायात को प्रभावित किया, बल्कि फ्लाइट्स और ट्रेन की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिए. मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 और 18 जनवरी को दस्तक देने जा रहा है, जिसके बाद उत्तराखंड के मैदानी जनपदों समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा.
ऐसे में लोगों को सूखी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने घने कोहरे पर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में मंगलवार के लिए घना कोहरा और कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल जिलों में हल्के से मध्यम कोटग अगला छाए रहने का पूर्वानुमान है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिं लेख बताया कि 17 और 18 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
उधर, देहरादून में सोमवार को दिन में धूप निकलने से ठंड स कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात को ठिठुरन बरकरार है। उत्तराखंड के कई मैदानी शहरों में कोहरे की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों की रफ्तार भी कम हो गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक देने के आसार हैं। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है
हालांकि, अगले कुछ दिन हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी हिस्सों में कोहरे का असर बना रह सकता है। कोहरे को लेकर भी विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO