उत्तराखंड: कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले दोषी को 16 अगस्त को होगी सजा, जाने मामला

स्कूल के चौकीदार को कुल्हाड़ी से कटकर निर्मम हत्या करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया है.विशेष सत्र न्यायाधीश चंपावत ने पांच साल पुराने एक हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोष करार दिया है.न्यालय16 अगस्त को आरोपी को सजा सुनाएगी. बताया जा रहा कि मामला चम्पावत के पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है जहां अगस्त 2019 में लहिंडोला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पुलहिंडोला के चौकीदार रमेश की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी.
मृतक के बेटे ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पंचेश्वर में शिकायत दी थी. मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को विशेष सत्र न्यायालय अनुज कुमार संगल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी साबित किया है.
15 अगस्त 2019 को जीआईसी पुलहिंडोला के चौकीदार रमेश लाल भोजपुर जिला मुरादाबाद को कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. हत्या के मामले में पुलिस ने स्थानीय निवासी प्रकाश सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 3(2) (5) एससी एसटी एक्ट के तहत पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया था. जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी ने बताया कि दोषी को सजा 16 अगस्त को सुनाई जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO