उत्तराखंड: (दुःखद)नए साल के जश्न मनाकर लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

नए साल के मौके पर उत्तराखंड मैं दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है मामला चमोली जिले से सामने आई है यहां नये साल का जश्न मनाकर लौट रहे तीन युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कार से चार लोग सवार थे जो दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे। नए साल का जश्न मनाकर ये लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक ने गौचर अस्पताल में और एक की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे में चौथे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। चारों युवक नए साल की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे। घटना बीती दे शाम की बताई जा रही है।
जब इस हादसे की जानकारी कोतवाली कर्णप्रियाग को मिली तो गौचर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक अर्टिका (यूके11 टीए- 2811) कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।
हादसे में मृतकों में सौरभ पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, रविंद्र पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, पवन पुत्र तारेंद्र सिंह, निवासी सिन्द्रवाणी, तहसील कर्णप्रयाग की मौत हो गई जबकि वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह, निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO