उत्तराखंड पुलिस का गजब का खोजी कुत्ता, हत्यारोपी को मौके पर ही धर दबोचा-देखे-LIVE- VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के खोजी कुत्ते का काम करने का बेहतरीन कारनामा सामने आया है जहां हत्या आरोपी को पुलिस के खोजी कुत्ते ने मौके पर ही धर दबोचा आमतौर पर किसी भी बड़ी वारदात के बाद पुलिस वारदात के खुलासे और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड को लेकर पहुंचती है मगर ऐसे मामले कम ही होते हैं जब पुलिस को कुत्ते की मदद से कामयाबी हासिल होती है

Ad

मगर ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर क्षेत्र में पुलिस के जर्मन शेफर्ड खोजी कुत्ते कैटी ने कत्ल के एक आरोपी को मात्र कुछ ही सेकंड में ही मौके पर धर दबोचा.दरअसल जसपुर क्षेत्र स्थित एक खेत में बीते सोमवार को पुलिस को संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला और मृतक के शव पर चोटों के कई गंभीर निशान थे लिहाजा पुलिस इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर पूरे मामले की जांच शुरू की और जसपुर के प्रभारी निरीक्षक ने सबसे पहले वारदात स्थल को चारों तरफ से सील करवा दिया और उसके बाद मौके पर डॉग स्क्वायड के दस्ते को बुलाया

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

इसके अलावा पुलिस ने वारदात के बाद प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया था जिनको पुलिस ने मौके यानी वारदात स्थल पर खड़ा किया था और जैसे ही डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते कैटी मौके पर पहुंचा तो देखिए कैसे कुछ ही सेकंड में मौके पर खड़े आरोपी पर खोजी कुत्ता झपट पड़ा,जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया और थोड़ी देर में आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया.बाद में खोजी कुत्ता हत्यारोपी के घर तक जा पहुंचा और वारदात में इस्तेमाल हुए चाकू और शर्ट को भी बरामद करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इस हत्याकांड के खुलासे के बाद यह साफ हो गया कि जसपुर के बढ़ियावाला निवासी शाकिब पुत्र अनीस की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के सगे तहरे भाई कासिम उर्फ़ दानिश पुत्र हनीफ अहमद ने बेल्ट से गला घोट कर की थी और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद कासिम ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक शाकिब के सीने पर चाकू से कई निशान बनाए थे ताकि लोगों को लगे कि किसी जानवर के हमले में शाकिब की मौत हुई है बहरहाल हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली कर ली है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

उधर पुलिस के खोजी कुत्ते की सफलता से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी काफी प्रसन्न है और एसएसपी ने खोजी कुत्ते कैटी को मार्च माह का “अप्लाई ऑफ द मंथ” का सम्मान देने की घोषणा की है.इसके अलावा एसएसपी ने प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए डॉग स्क्वायड को ₹2500 इनाम देने की घोषणा करने के साथ-साथ खोजी कुत्ते कैटी हैंडलर को भी सम्मानित करने की बात कही है जसपुर में हुई हत्या की वारदात के खुलासे के लिए जसपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक,सीओ काशीपुर और एसपी सिटी काशीपुर अभय सिंह की रणनीति काम आई और आखिरकार पुलिस के जर्मन शेफर्ड खोजी कुत्ते कैटी ने कुछ ही सेकंड में हत्या आरोपी को चिन्हित कर लिया और हत्या के पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें