उत्तराखंड: रात से इन जिलों में भारी बरसात आपदा परिचालन ने डीएम को लिखा सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

देहरादून-: उत्तराखंड के कई हिस्सों में शनिवार से बरसात हो रही है बरसात के चलते कई जगहों पर जनजीवन अस्त व्यस्त है तो वही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए इन जनपद के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है ।
मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम के बदलते करवट को देखते हुए 25 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बरसात तथा कहीं-कहीं मेघ गर्जन और आकाशी बिजली चमकने की संभावना जताई है तेज बौछार के साथ होने वाली है।
बरसात उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी जनपदों में भारी से बहुत भारी बरसात होगी जहां भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है मौसम विभाग ने 26 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि इस दिन राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और भी आकाशी बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना है ।
मौसम विभाग ने 26 सितंबर को भारी से बहुत भारी बरसात तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में मध्यम से हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने क संभावना जताई है जिसके चलते राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं और नदी नालों में उफान की स्थिति तथा पहाड़ी क्षेत्र में कहीं-कहीं नदी नाले का जल स्तर बढ़ सकता है तथा बिजली गिरने से जानमाल की की भी आशंका मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई हिस्सों में भारी बरसात हो रही है ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक पहाड़ों पर नहीं जाने और लोगों को नदी नालों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO