उत्तराखंड:(अच्छी खबर )पवन हंस हेली सेवा से हल्द्वानी -देहरादून सहित इन शहरों का ले हवाई सफर का मजा, एडवांस बुकिंग शुरू- देखिए किराया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: देहरादून हल्द्वानी अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को संचालित होने वाली पवन हंस हेलीकॉप्टर एक बार फिर से रफ्तार पकड़ा है। नए साल का जश्न मनाने के लिए पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जाने की योजना बना रहे पर्यटकों ने अभी से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
मौसम साफ होने के बाद हेली सेवा फिर से सुचारु हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

हल्द्वानी हेलीपेड प्रभारी सौरभ झा ने बताया कि पवनहंस हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ के पर्यटकों और प्रवासियों लिए बेहतर सेवा है जहां पर्यटक और यात्री इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ जा रहे लोगों ने हेली सेवा की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उन्होंने बताया कि सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ रूट पर हेली सेवा सुचारु रूप से चल रही है। शुक्रवार को देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सेवा का संचालन होता है। इसके अलावा हल्द्वानी हेलीपैड को अति आधुनिक के साथ हेलीकॉप्टर खड़े करने के लिए हैंगर भी बनाए जा रहे हैं जिससे कि भविष्य में यात्री को होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

हेली सर्विस का किराया
रूट किराया (जीएसटी के साथ)
देहरादून- पंतनगर/हल्द्वानी 6496
पंतनगर/हल्द्वानी- देहरादून 6496
पंतनगर/हल्द्वानी- पिथौरागढ़ 5287
पिथौरागढ़- पंतनगर/हल्द्वानी 5287
पंतनगर/हल्द्वानी- अल्मोड़ा 3524
अल्मोड़ा- पंतनगर/हल्द्वानी 3524
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ 3524
पिथौरागढ़-अल्मोड़ा 3524
सीधा किराया


रूट किराया
देहरादून-अल्मोड़ा 7942
अल्मोड़ा-देहरादून 7942
देहरादून-पिथौरागढ़ 8368
पिथौरागढ़-देहरादून 8368
पंतनगर/हल्द्वानी- पिथौरागढ़ (अल्मोड़ा से) 5287
पिथौरागढ़- पंतनगर/हल्द्वानी (अल्मोड़ा से) 5277

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें