उत्तराखंड:तीन बच्चों को लेकर महिला युवक से संग फरार,पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

तीन बच्चों की मां एक युवक के साथ लापता हो गई है बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग बसुकेदार उपतहसील के भीरी पटवारी क्षेत्र से एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ गायब है महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में पत्नी और बच्चों की खोज की गुहार लगाई है।

Ad

व्यक्ति ने कहा कि वह महाराष्ट्र राज्य में नौकरी करता है। उसकी पत्नी, तीन बच्चों के साथ में गांव में ही रहती थी और मां बड़े भाई के साथ रहती है। बीते 15 नवंबर को पत्नी तीन बच्चों को लेकर नेपाली मूल के युवक के साथ कहीं चली गई। साथ ही चार खच्चर भी बेचे दिए।

युवक केदारनाथ यात्रा में खच्चर संचालन का काम करता था। पीड़ित का कहना है कि 18 नवंबर को गुप्तकाशी पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी उसका उनका कुछ पता नहीं लग पाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पत्नी व बच्चों को खोजने की गुहार लगाई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें