उत्तराखंड:बदलेगा मौसम… अगले चार दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhand Weathe:उत्तराखंड में तापमान में वृद्धि के साथ एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है बुधवार से एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले चार दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट होने से कड़ाके की ठंड होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
Ad

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में भी बारिश के आसार हैं। जबकि, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती हैमौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 फरवरी से एक मार्च तक प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली

प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का येलो तो 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते बारिश-बर्फबारी से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें