Kumaon Weather Update: मजबूती से आगे बढ़ रहा मानसून जाने कब से शुरू हो सकता है प्री- मानसून

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : जुलाई में गर्मी अपने चरम पर है लोगों को मानसून का इंतजार है लेकिन मानसून इस बार देरी से पहुंचने की उम्मीद है मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 15 जून से प्री-मानसून सक्रिय होने बारिश जोर पकड़ सकती है। इसके बाद मैदानी इलाकों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून एक बार फिर गति पकड़ गया है कुमाऊं मंडल में फिलहाल अगले तीन शुष्क बीतने वाले हैं सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में एक दो जगहों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।कुमाऊं मंडल के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अचूक संपत्ति का मालिक है VDO अधिकारी, मर्सिडीज़ गाड़ी में घूमने का है शौक ,अब विजिलेंस की गिरफ्त में

मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। इससे नमी वाली हवाएं चलेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर रविवार को भी हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:भरोसे का फायदा उठाकर सहेली ने दिया धोखा, दरवाजे का कुंडी लगा इज्जत की लगा दी बोली,सहेली सहित दो गिरफ्तार

दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के राज्यों को इन दिनों मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर गुड न्यूज दी है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:भरोसे का फायदा उठाकर सहेली ने दिया धोखा, दरवाजे का कुंडी लगा इज्जत की लगा दी बोली,सहेली सहित दो गिरफ्तार

इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 5 दिनों के तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें