Kumaoni Holi: हल्द्वानी में महिलाओं की कुमाऊंनी होली की रौनक-देखें- VIDOE

Kumaoni Holi, हल्द्वानी:होली पर्व में कुछ दिन ही बचे हुए हैं लेकिन उत्तराखंड में अभी से ही जगह जगह बैठकी होली शुरू हो गई है. ये सच है की अपनी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए त्योहारों का बड़ा महत्व है। कुमाऊँ में होली भी इसी परम्परा का हिस्सा बन रही है जहां होली की छटा अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी में पहुंचा रही है
होली की ये तस्वीरें हल्द्वानी से हैँ, कुमाऊं में होली अभी से अपने चरम पर है, हर तरफ होली की धूम है,कुमाऊँ में बैठकी होली प्रसिद्ध है लेकिन यहां खड़ी होली का भी जबाब नही, रंगों से सरोबार महिलाएँ होली गाने में मस्त है, जगह जगह महिलाओं की टोलियां खड़ी और बैठकी होली के साथ ही स्वांग के जरिये लोगो को सन्देश भी दे रही हैं।
हल्द्वानी में आयोजित महिला होली में महिलाओं ने स्वांग के जरिये बेटी बचाओ, स्वच्छता अभियान और शराब को लेकर संदेश दिए, कई जगहों पर महिलाओं ने नेताओं का स्वांग कर समाज में बड़ रहे भ्रष्टाचार पर भी चोट की, दूसरी तरफ होली के परंपरागत गीत जैसे होली खेलें अवध में रघुबीरा…, शिवजी डोल रहे पर्वत पर अपनी गौरा जी के संग…, जल कैसे भरूँ जमुना गहरी के अलावा वृज की होली गाकर मस्ती में झूमती नजर आयीं। होली की परम्परागत परिधान में अबीर, गुलाल लगाई महिलाओं का नृत्य देखते ही बनता है।
साथ ही नई पीढ़ी को त्यौहारों के जरिये अपनी उत्तराखण्ड की संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 