Uttarakhand Weather Alert (बड़ी खबर)उत्तराखंड के 7 जिलों में अगले 3 दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर यात्रा करने वाले रहे सावधान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

Ad

वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।सभी जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना है, वहीं कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुुलाई से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है।


मसूरी मार्ग पर गलोगी के पास मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई थी। देर रात तक वाहन चालक सड़कों पर फंसे रहे। देर रात तक भी यातायात पूरी तरह सुचारू नहीं हो सका था। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में 25 मार्ग बंद हैं। तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर मलबा आने से चीन सीमा का संपर्क कट गया है। मल्ली बाजार धारचूला में भूस्खलन के डर से 40 परिवारों को घर छोड़ना पड़ा है। इन लोगों को केएमवीएन के विश्राम गृह में ठहराया गया है। बागेश्वर जिले में 10 और नैनीताल जिले में 11 सड़कें बंद पड़ी हैं।

भूस्खलन और बोल्डर आने से प्रदेश में 186 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक बाधित है। वाहन चालकों को एहतियात के साथ चलने के लिए कहा गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें