हल्द्वानी : कांग्रेस सेवा दल ने निकाली लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा स्वराज आश्रम के निकट स्थित राममंदिर धर्मशाला में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज प्रातः11 बजे पटेल चौक में राष्ट्रीय ध्वजवंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य सुमित ह्रदयेश द्वारा कांग्रेस सेवादल के उत्तर भारत जोन प्रभारी डा.अमरजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, कुमांऊँ प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल सहित कई बरिष्ठ कांग्रेस जनों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला /महानगर /ब्लाक अध्यक्षों,सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आम जनता की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पटेल चौक से मुख्य बाजार होते हुए राममंदिर तक “लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च” निकालकर तथा कांग्रेस सेवादल संस्थापक डा.एन.एस.हार्डीकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -लाल कुआं हाईवे पर अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को मारा टक्कर हुई मौत

इस कार्यशाला में प्रदेश व कुंमाऊं मंंडल के बिभिन्न जनपदों से आये हुए प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने नार्थ जोन प्रभारी व अतिथियों का स्वागत करने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रदेश के अधिकारियों द्वारा सभी सेवादल कार्यकर्ताओं को ध्वजवंदन विधि,संगठन निर्माण,राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र सेवा, नेतृत्व निर्माण, प्रचार प्रसार व मीडिया प्रबंधन आदि सेवादल मैनुअल का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया। इसके बाद कार्यशाला के मुख्य अतिथि डा.अमरजीत सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के द्वारा तीन बड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। जिसमें भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा तीन सितंबर से खटीमा से प्रारंभ होने वाली ” परिवर्तन यात्रा” में कांग्रेस सेवादल बढ़चढ़कर भागीदारी करेगा,

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC: उत्तराखंड में समूह-ग के लिए आई बंपर भर्ती, युवा हो जाए तैयार,देखे डिटेल

आगामी 10 सितंबर2021 को भारत रत्न उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व गृहमंत्री तथा हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित कराने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व.पं.गोबिंद बल्लभ पंत जी की जयंती प्रदेश के हर जनपद तथा उनके पैत्रिक गांव खूंट में भब्य रूप से मनाने तथा प्रदेश के विकास और भविष्य के लिए अपना जीवन लगा देने वाली राज्य की महान समर्पित नेता स्व० डा.इंदिरा ह्रदयेश जी की प्रतिमा देहरादून विधानसभा में लगवाने की मांग राज्य सरकार से करना शामिल हैं।

ध्वजवंदन, लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च, सेवादल संस्थापक स्व.डा.एन.एस. हार्डीकर जी को श्रद्धांजलि तथा कार्यशाला में कांग्रेस सेवादल के उत्तर भारत जोन प्रभारी डा.अमरजीत सिंह,AICC सदस्य व कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश,प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, कुंमाऊं मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड्वाल, ध्वजवंदन प्रभारी संजय दुर्गापाल, मुख्य प्रशिक्षक पारितोष जोशी,महिला उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी,महासचिव दान सिंह नेगी,लावण्य पंत, महेन्द्र सिंह बिष्ट,महानगर अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष नैनीताल कृष्णा कौशल शाह,विमला तिवारी, उधमसिंह नगर सूर्य प्रताप सिंह चौहान, अल्मोड़ा हरीश बनौला,मो.असलम, कमर, महेन्द्र सिंह क्वीरा, राजेन्द्र सिंह चौहान, हेमन्त पाठक, पूरन चन्द्र तिवारी, बसंत बल्लभ तिवारी, नवीन, हेम चन्द्र आर्य, अनुभव बिष्ट, पीताम्बर जोशी, प्रकाश चन्द्र डाल, चिन्मय दुर्गापाल,गोपाल बेलवाल,गुड्डू खान, अतीक आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें