Haldwani News:कार ने स्कूटी में मारी टक्कर ,कैंची धाम ड्यूटी जा रहे दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल

हल्द्वानी: कैंची धाम मंदिर मेले में ड्यूटी को आ रहे अल्मोड़ा पुलिस कर्मियों के स्कूटी में कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसे एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. घायल दोनों पुलिस कर्मियों को कैंची धाम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा गया है. बताया जा रहा है कि घायल पुलिस कर्मियों में एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा कि अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी अपने साथी पुलिसकर्मी बालम के साथ अल्मोड़ा से कैंची धाम मेले की ड्यूटी को स्कूटी से जा रहे थे इस दौरान कैंची धाम मंदिर से कुछ दूर पहले अल्मोड़ा रोड पर अनियंत्रित कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पुलिस कर्मियों को पहले कैंची धाम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया.
जहां बलम नाम के पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा की पुलिस कर्मी के सर में गंभीर चोट लगी है जिसके चलते उसकी हालत को भी बनी हुई है.
पुलिस कर्मियों की सड़क हादसे में दुर्घटना की सूचना पर एसपी सिटी हल्द्वानी सहित भारी पुलिस फोर्स सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची जहां दोनों पुलिस कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO