हल्द्वानी: लालकुआं में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से ढूंढ खोज की लगाई गुहार

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए युवती की ढूंढ खोज की मांग की है. पुलिस ने पूरे मामले में युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि बिंदुखाता निवासी 18 वर्षीय प्रियंका 30 मार्च को घर से ब्यूटी पार्लर को निकली इसके बाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो. जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा लालकुआं कोतवाली में दर्ज कर दी गई है, युवती के अचानक लापता हो जाने से परिजन अनिष्ट की आशंका व्यक्त करते हुए
उन्होंने अभिलंब लापता युवती की खोजबीन की पुलिस से गुहार लगाई है.
परिजनों के मुताबिक 30 मार्च को दोपहर 3:30 बजे घर से ब्यूटी पार्लर जाने की बात का करने की थी लेकिन तब से लापता है. परिजनों के मुताबिक प्रियंका को रिश्तेदारों के सहित सभी जगह तलाश कर लिया है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है प्रियंका के लापता होने के बाद से परिवार वाले चिंतित हैं।
परिवार वालों ने पूरे मामले में अनहोनी शंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द ढूंढ खोज की गुहार लगाई है. लालकुआं कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई है. साथी ही आसपास के थाना क्षेत्र को भी सूचित किया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
