हल्द्वानी:एमबीपीजी का छात्र मिलन समारोह छह को होगा

मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में नवगठित पुरातन छात्र समिति (एल्युमिनाई एसोसिएशन) ‘समन्वय’ द्वारा आगामी 6 अक्टूबर को पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एम बी महाविद्यालय की स्थापना के पश्चात प्रथम बार एल्युमिनाई एसोसिएशन का गठन किया गया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर महाविद्यालय के वाचनालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को लेकर जानकारी सांझा की।
‘समन्वय’ के अध्यक्ष दीपक सनवाल ने बताया कि महाविद्यालय के इतिहास में प्रथम बार होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर सभी पूर्व छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। सचिव डॉ तनुजा मेलकानी ने कहा कि पुरातन छात्र समिति का मुख्य उद्देश्य सभी पूर्व विद्यार्थियों को पुनः एकत्र करके महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। समिति उपाध्यक्ष डॉ कन्नू जोशी ने बताया कि भविष्य में इस समिति के माध्यम से शिक्षा,स्वास्थ्य, पर्यावरण, परिवहन, नशा-मुक्ति जैसे आमजनमानस से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर भी काम किया जाएगा।
पुरातन छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम 6 अक्टूबर को महाविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में सांय 4 बजे से 8 बजे तक होगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरातन छात्रों की स्मृतियों पर आधारित स्लाइड शो तथा आगामी भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा-परिचर्चा की जाएगी।समारोह के अंत मे सभी पुरातन छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से सहभोज भी किया जाएगा।
समारोह को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों को दायित्व का आवंटन कर दिया गया है। समिति पदाधिकारियों ने सभी पुरातन विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रथम पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
आज की प्रेस वार्ता में अध्यक्ष दीपक सनवाल,उपाध्यक्ष डॉ कन्नू जोशी,सचिव डॉ तनुजा मेलकानी, उपसचिव जगमोहन परगाईं, कोषाध्यक्ष गणेश जोशी,संयोजक डॉ उषा पंत जोशी, प्रो सी एस नेगी, डॉ केदार पलड़िया,चंद्रप्रकाश तिवारी,हितेंद्र उप्रेती,डॉ डी एन भट्ट, राकेश जैन,डॉ अजय पाण्डेय उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO