हल्द्वानी: जानिए नाराजगी पर क्या बोले विधायक राम सिंह कैड़ा,
हल्द्वानी:भाजपा ज्वाइन करने के बाद हल्द्वानी पहुंचे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बचपन से वह संघर्ष करते आ रहे हैं और लगातार मेहनत करने के बाद वह विधायक बने, इसी तरह वह हमेशा जनता की सेवा करते रहेंगे,
साथ ही भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आदेश का पालन करेंगे, भीमताल विधानसभा में भाजपा नेताओं की नाराजगी के सवाल पर राम सिंह कैड़ा ने कहा कि परिवार और घर में थोड़ी बहुत नाराजगी हो जाती है, जल्द ही वह सभी की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे और एकजुटता से 2022 का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को लेकर कहा कि भाजपा ने यशपाल आर्य को बड़ा सम्मान दिया था इसलिए उन्हें पार्टी में ही रहना चाहिए था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



Nainital News:राष्ट्रपति राजभवन की 125वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में लिया भाग, राजभवन पर बनी लघु फिल्म की गई प्रदर्शित, लोक संस्कृति से हुई रुबरु-VIDEO                                
राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा चौक बंद नो फ्लाई जोन में रहेगा पूरा नैनीताल जनपद VIDEO                                
दर्दनाक सड़क हादसा, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे खड़े ट्रक में घुसा टेंपो ट्रैवलर, 15 लोगों की दर्दनाक मौत                                
बड़ा हादसा: मंदिर में एकादशी पर भगदड़ से 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल