हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर कार खाई में गिरी,भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी: नैनीताल-हल्द्वानी रोड आमपड़ाव के पास कार खाई में गिरने से लालकुआं निवासी भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हुई है भाजपा नेता के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. हल्दूचौड़ भाजपा के महामंत्री पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन जोशी का कार देर रात ज्यूलीकोट स्थित आम पड़ाव के पास खाई में गिर गई जिससे उनकी मौत हुई है.
40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 6 साल की बड़ी बेटी तथा 4 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे, उनकी मौत से परिवार व रिश्तेदारों मैं कोहराम मचा है.
भाजपा नेता की मौत के बाद .क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला,सहित क्षेत्र के तमाम लोगो ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया. बताया जा रहा है कि सचिन जोशी दे रात नैनीताल से अपने घर को आ रहे थे जहां की कार खाई में गिरी है.
पुलिस के मुताबिक सुबह ग्रामीणों ने कार गिरे होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO