हल्द्वानी: सावधान! नो पार्किंग में वाहन खडा किया तो खैर नहीं, परमिट होंगे रद्द-दखे-VIDEO
हल्द्वानी: शहर के नैनीताल रोड, ठंडी सड़क के अलावा मुख्य सड़क नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वालों की अब खैर नहीं है. जिला प्रशासन और परिवहन विभाग में नैनीताल रोड और ठंडी सड़क पर बसों की पार्किंग को पूर्णतयः प्रतिबंधित कर दिया गया है. बुधवार को हल्द्वानी परिवहन विभाग संभाग में परिवहन विभाग और जिला प्रशासन के साथ स्कूल संचालक टैक्सी और बसों के संचालकों को के साथ बैठक की गई जहां अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि इन क्षेत्रों में अपने वाहनों को पार्क करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी और सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की जिसके बाद उन्होंने बताया कि शहर की नैनीताल रोड और ठंडी सड़क के अलावा मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में बसों की पार्किंग की जाती है जिसके चलते आम जनता को अन्य को परेशानी होती है पूर्व में भी नो पार्किंग वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है उसके बावजूद भी वाहन चालक अपनी गाड़ियों को नो पार्किंग में खड़ा कर रहे हैं ऐसे में अब नो पार्किंग जोन में खड़े करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जहां वाहन सीज और परमिट रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.
इसके अलावा पाया गया कि सड़कों पर कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यानी(केमू) के अलावा से
प्राइवेट और स्कूलों की बसे भी खड़ी होती है.
सभी को निर्देशित किया गया है कि एक हफ्ते के भीतर में अपनी गाड़ियों के लिए पार्किंग की जगह तलाश लें. अब इन स्थानों पर वाहनों की पार्किंग बिल्कुल वर्जित है .इन स्थानों पर बसों की पार्किंग होती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती