कुमाऊं मंडल के 1050 पुलिस कर्मियों का डीआईजी ने किया ट्रांसफर, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी शामिल-देखे-लिस्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. डीआईजी ने 1050 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया है जिसमें 438 पुलिसकर्मी मैदान से पहाड़ी जिलों को भेजे गए हैं जबकि 512 पहाड़ी जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों को नैनीताल और उधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों में भेजा है. बताया जा रहा है कि पहाड़ भेजे गए सभी पुलिसकर्मी पिछले कई वर्षों से एक ही जिले में जमे हुए थे. हस्तांतरण पुलिस कर्मियों में 15 इंस्पेक्टर जबकि 29 सब इंस्पेक्टर भी शामिल है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad


इसके अलावा अपर उपनिरीक्षक के 50 जवान, हेड कास्टेबल नागरिक पुलिस के 299,
हेड कास्टेबल सशस्त्र पुलिस 196,कास्टेबल नागरिक पुलिस 461 जवान शामिल है.
पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, इंस्पेक्टर नीरज कुमार को उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी, को उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा, विक्रम सिंह राठौड़ को उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, ललित मोहन जोशी को नैनीताल से पिथौरागढ़, त्रिलोक राम को अल्मोड़ा से बागेश्वर, राजेंद्र सिंह रावत को अल्मोड़ा से नैनीताल, अजय लाल शाह को बागेश्वर से अल्मोड़ा, मोहन चंद्र पांडे को बागेश्वर से उधम सिंह नगर, विजेंद्र शाह को पिथौरागढ़ से उधम सिंह नगर, नासिर हुसैन को पिथौरागढ़ से उधम सिंह नगर, राजेश यादव को पिथौरागढ़ से नैनीताल जिले को भेजा है. इन सभी इंस्पेक्टर को अपने स्थानांतरण स्तर पर तुरंत तैनाती के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


बताया जा रहा है कि स्थानांतरण अधिकतर पुलिसकर्मी पिछले कई सालों से मैदानी क्षेत्रों में जमे हुए थे इसके बाद डीआईजी कुमाऊं डॉक्टर योगेंद्र रावत ने सभी का स्थानांतरण किया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें