Uttarakhand Weather: नैनीताल सहित इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रामनगर में बाइक सवार बहे,राज्य में 338 सड़कें बंद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के कुछ जल तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रही बारिश जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है तो वही संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है मौसम विभाग ने एक बार फिर से जिलों में आज भी भारी से भारी बारिश के आसार हैं। नैनीताल ,देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन पूरे प्रदेश में जमकर बारिश होने के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर आवश्यक न हो तो यात्रा न करें. हैं। इससे पहाड़ का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री फंसे हुए हैं। लोनिवि की ओर से करीब 300 जेसीबी मशीनों को मार्ग खोलने के काम पर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

रविवार देर रात बैलगढ़ बरसाती नाले में बाइक पर सवार दो लोग बाइक समेत बह गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर लिया। बैलगढ़ नाला उफान पर आने के दौरान नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात सुरेश कश्यप और रीता बाइक पर सवार होकर छोई गांव में स्थित हनुमान धाम से रामनगर की ओर आ रहे थे। इस बीच बैलगढ़ स्थित बरसाती नाला उफान पर था। नाले के दोनों ओर वाहनों की लाइने लगी हुई थी। सभी लोग नाले का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे। तभी चालक ने बरसाती नाले में वाहन डाल दिया। जब यह नाले के तेज़ बहाव में पहुंचे तो बाइक बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

यह दोनों रपटे से बहते हुए नीचे जा गिरे। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने फायरकर्मियों को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने सुरेश और रीता को बाहर निकाला। इसके बाद बाइक को भी नाले से बाहर निकाला गया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें