उत्तराखंड : प्रदेश के कद्दावर पूर्व मंत्री के घर पर विजिलेंस का छापा,बेटे की संपत्ति की भी जांच शुरू

उत्तराखंड : प्रदेश के कद्दावर पूर्व मंत्री के घर पर विजिलेंस का छापा,बेटे की संपत्ति की भी जांच शुरू
उत्तराखंड के कद्दावर पूर्व मंत्री कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के बेटे के देहरादून शंकरपुर स्थित कालेज और पेट्रोल पंप में विजलेंस के छापेमारी चल रही है।पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के देहरादून शंकरपुर स्थित कालेज और पेट्रोल पंप में विजलेंस के छापेमारी चल रही है।
कार्बेट नेशनल पार्क घोटाले में कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पुत्र के देहरादून में शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट आफ मेेडिकल साइंस और छिददरवाला स्थित अमरावती पेट्रोल पंप में विजिलेंस के छापेमारी चल रही है। विजिलेंस की दो टीमें अलग-अगल छापेमारी कर रही हैं। मीडिया को कालेज कैंपस में प्रवेश नही ंकरने दिया जा रहा है।
छापे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहु अनुकृति गुसांई भी कालेज में पहुंच गए हैं। पूर्व मंत्री काफी गुस्से में बताए जा रहे हैं। विजिलेंस की टीम उनसे भी पूछताछ कर रही है।
कार्बेट पार्क के बाकरो रेंज में अवैध कटान और शिकार समेत कई गंभीर आरोप लगने पर सीनियर आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठी थी। इनमें कई अधिकरी रिटायर हो गए हैं। बाद में मुख्यमंत्री ने मामले की विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। हरक सिंह रावत उस समय वन मंत्री थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे