Uttarakhand News: राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली से पहले जनता को दे सकते हैं बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दे सकते हैं. पहाड़ों में रोडवेज बस व्यवस्था को और ठीक करने के लिए पहाड़ के रोडवेज डिपो को को बसे मिल सकती है.बता दे कि दीपावली तक रोडवेज डिपो को पांच अतिरिक्त बसें मिलने की उम्मीद बढ़ चुकी है। दिल्ली- मुनस्यारी को जाने वाली बस अब पिथौरागढ़ डिपो के बजाय बागेश्वर डिपो से संचालित होगी।
बागेश्वर- देहरादून के लिए बाया हल्द्वानी भी रोडवेज बस संचालित किए जाने का प्रस्ताव है और यात्रियों को भी पांच नई बसें मिलने से राहत मिलेगी। बता दे कि बागेश्वर में 1 वर्ष पूर्व रोडवेज डिपो अस्तित्व में आया और डिपो के पास लंबी दूरी की 8 बसे हैं। बता दे कि दो बस चार लाख से अधिक किलोमीटर चली है।
बस की अधिकतम उम्र 8 लाख किलोमीटर होती है इसके बाद बसों की नीलामी करने का नियम है और ऐसे में पांच नई बसें आने से बागेश्वर जिले के यात्रियों को काफी सुविधा होंगी। जिले से बागेश्वर ,बरेली, धरमघर, दिल्ली वाया, रीमा भराड़ी, दिल्ली आदि जगह बस सेवा का संचालन होता है। मुनस्यारी- दिल्ली बस सेवा पिथौरागढ़ डिपो से संचालित हो रही है और बागेश्वर- देहरादून, वाया- गरुड़, बस सेवा पर्वतीय डिपो देहरादून के अधीन संचालित हो रही है। बताया जा रहा है कि इन रोडवेज डिपो को
पांच नई बस मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है और दूसरे जिले से संचालित शेष बस सेवा भी डिपो के अधीन होंगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO