UKSSSC ने पुलिस आरक्षी. पीएसी. आईआरबी रिक्त 2000 पदों की जारी की अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती को लेकर होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापजोख परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन नवंबर माह में लिए गए थे। इस भर्ती में समूह ग के तहत पुलिस विभाग में 1600 और पीएसी/आईआरबी में 400 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी।

शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा 24 फरवरी से होगी। आयोग के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल, जनपदीय पुलिस पुरुष एवं कांस्टेबल, पीएसी, आईआरबी पुरुष के पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में प्रस्तावित तिथि एक फरवरी थी।
कदकाठी के नियम
लंबाई

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

सामान्य, ओबीसी और एससी – 165 सेमी।
पर्वतीय क्षेत्र के लिए – 160 सेमी
एसटी के लिए – 157.50 सेमी।
सीनासामान्य, ओबीसी और एससी – बिना फुलाए – 78.8 सेमी। फुलाकर – 83.8 सेमी

पर्वतीय क्षेत्र व एसटी के लिए – बिना फुलाए – 76.3 सेमी। फुलाकर – 81.3 सेमी(5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है)

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

एडमिट कार्ड Direct Link
फिजिकल टेस्ट –
दौड़- 20 मिनट में 3 किलोमीटर (पुरुष), 16 सेकंड में 40 मीटर (महिला)

लंबी कूद- 13 फीट (पुरुष) 3 मौके में, 8 फीट 3 मौके में (महिला)

शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापजोख परीक्षा पास करने वालों को लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में होगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें