Uttarakhand News-भीमताल में बाघ ने युवती को बनाया शिकार, 10 दिन में तीसरी घटना
नैनीताल जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों बाघ और गुलदार का आतंक है. भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में गांव का है जहां पर एक आदमखोर बाघ ने एक और बालिका को निवाला बना दिया है.घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोज व्याप्त है . भीमताल क्षेत्र में 10 दिन में बाघ के हमले यह तीसरी घटना है जहां युवती की मौत हुई है.
जानकारी के मुताबिक भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम खेत में चारा काट रही किशोरी पर बाघ ने हमला कर दिया। किशोरी का शव दो किमी दूर से बरामद कर लिया गया है। किशोरी की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है. 10 दिन के भीतर यह तीसरी घटना है.
तांडा निवासी आनंदमनि भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम निकिता शर्मा (18) पुत्री विपिन चंद्र शर्मा खेत में चारा काट रही थी। उन्होंने बताया कि अचानक घात लगाए गुलदार ने निकिता पर हमला कर उसे जंगल की ओर उठा ले गया। बालिका के चिल्लाने के बाद परिजनों ने शोर शराबा किया तो बाघ शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल को रवाना हो गये है। 10 दिन मे गुलदार के हमले मे तीसरी मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. वन विभाग पिछले 10 दिनों से आदमखोर बैग को पकड़ने के लिए वन विभाग के टीमों को तैनात किया है लेकिन बाघ ने एक बार फिर से युवती को अपना वाला बनाया है ग्रामीणों में आक्रोश से मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है जहां ग्रामीणों को मनाने में जुटी हुई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO