नैनीताल:पं गोविन्द बल्लभ पन्त की मूर्ति को सहजता से होगी स्थानांतरित ,समिति और जिला प्रशासन से हुई वार्ता

नैनीताल।मल्लीताल स्थित पं गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति को स्थानांतर को लेकर शुक्रवार को गोविन्द बल्लभ पन्त समारोह समिति के लोगों ने लोनिवि के अधिकारीयों से वार्ता करते हुए मॉंग की कि वर्तमान मे स्थित मूर्ति को सहजता से सथांनतरित किया जाए,और टूट फूट का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए।साथ ही जगह का विशेष ध्यान रखते हुए जगह को और अधिक बढ़ाया जाए।जिससे कोई आयोजन करने दिक़्क़तों का सामना ना करना पड़े।
साथ ही यह भी मॉंग की गई की विभाग की ओर से समिति को वार्ता के मिनट्स और स्थानांतरण का नक़्शा भी उपलब्ध करवाया जाए।

सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि समिति की ओर से पं गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति को सहजता से स्थानांतरित करने की मॉंग की गई,और साथ ही वार्ता के मिनट्स और नक़्शा उपलब्ध करवाने की भी मॉंग की गई है, विभाग की ओर से जल्द ही वार्ता के मिनट्स और नक़्शा समिति को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
इस दौरान समिति के प्रदेश मुख्य संयोजक गोपाल रावत ने कहा कि शुक्रवार समिति के पदाधिकारीयो और पीडब्ल्यूडी, और जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया जहां भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति को स्थानांतरित करने के लिए विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर
मुख्य प्रदेश समन्वयक ललित भट्ट, प्रदेश समन्वयक राजेश कुमार,मुख्य संयोजक पूरन मेहरा और सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत मौजूद रहे
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 