UKPSC की इन परीक्षाओं की डेट आगे बढ़ी, देखे परीक्षा के अगली तिथि

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पटवारी भर्ती पेपर लीक के बाद उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने पीसीएस मुख्य व वन आरक्षी परीक्षाओं के बाबत फैसले लिए हैं। मंगलवार को आयोग की बैठक में परीक्षाओं के सम्बन्ध में विस्तृत एवं गहन विचार-विमर्श किया गया। आयोग की विशेष बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में डॉ० कुमार ने जानकारी दी।

Ad

लेखपाल / राजस्व उप निरीक्षक परीक्षा- 2022, वन आरक्षी परीक्षा- 2022 एवं पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा – 2021 की शुचिता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत इन परीक्षाओं को अब नये प्रश्न-पत्रों का निर्माण कराते हुए आयोजित किया जाएगा। नतीजतन, 22 जनवरी 2023 को आयोजित की जाने वाली वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को 09 अप्रैल, 2023 एवं 28 से 31 जनवरी, 2022 के दौरान होने वाली पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा -2021 को 23 से 26 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

आयोग द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कलेण्डर में इस हेतु आवश्यक संशोधन करते हुए अग्रेतर कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है। डॉ० कुमार द्वारा अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया गया है कि आयोग के लिए अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरि है। इस हेतु परीक्षाओं को निष्पक्षता एवं उत्कृष्टता के साथ एवं उनके समग्र संचालन से सम्बन्धित विभिन्न प्रक्रियाओं को निर्विघ्नतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

22 जनवरी को आयोजित होने वाली वन आरक्षी परीक्षा की तिथि में किया बदलाव
अब 22 जनवरी की जगह 9 अप्रैल को आयोजित होगी वन आरक्षी की परीक्षा
28 जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि में भी किया गया बदलाव
अब 23 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगी परीक्षा
नए प्रश्न पत्रों को तैयार कर होंगी दोनों परीक्षाएं
अभ्यार्थी भी कर रहे थे परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग
पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थी आयोग पर परीक्षाओं को स्थगित करने का बना रहे थे दबाव।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें