Nainital News: खेत में रखवाली कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला,लोगो मे आक्रोश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

बाघ के हमले में एक बार फिर से एक युवक की जान गई है मामला उत्तराखंड के रामनगर के बासीटीला गांव में बुधवार शाम घर के पास खेत में फसल की रखवाली कर रहे युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। घटना शाम 6.30 बजे से सात बजे के बीच हुई। घटना से पूरे इलाके के लोगों में गुस्सा है। मौके पर पहुंचे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के अधिकारियों को ग्रामीणों ने श नहीं उठाने दिया। ग्रामीण शव को उठाने से पहले बाघ को मारने की मांग कर रहे हैं।

Ad

शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर मनोरथपुर बासीटीला में बुधवार शाम करीब 6 बजे 35 वर्षीय प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी पुत्र हरीश चंद्र तिवारी घर के पास खेतों की देखभाल के लिए निकले। करीब 7.30 बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उनकी खोजबीन के लिए परिजन आगे बढ़े ही थे कि बाघ के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो मौके से बाघ भागता दिखाई दिया।

वनकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने जब छानबीन की तो शव घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मिला। इस बीच वनकर्मियों ने फायर झोंके। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


लालुपूर बांसीटीला गांव में एकाएक मातम छा गया। किसान को बाघ द्वारा मारे जाने के बाद उसकी पत्नी मंजू, दो बेटे अंशु (12) और वंशु (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पिता, माता के अलावा छोटा भाई शिवम है।
घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि बाघ गांव के आसपास ही घूम रहा है। लगातार उसके दहाड़ने की आवाज आ रही है, जिस कारण ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं ढेला रेंजर भानु प्रकाश हर्बाेला ने बताया कि वनकर्मियों की टीम गश्त कर रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें