पिथौरागढ़ में नाना ने दो वर्षीय नाती की काट डाली गर्दन परिवार के लोगों ने भागकर बचाई जान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक नाना ने अपने नाती की गला रेतकर हत्या कर दी यही नहीं ना लाने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन सभी ने भागकर अपनी जान बचाई । मामला धारचूला तहसील मुख्यालय से 24 किमी की दूरी पर स्थित गर्गुवा गांव में नेपाल निवासी रिश्ते के नाना ने अपने दो वर्षीय नाती के गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। नाती की हत्या के बाद मृतक की मां पर भी धारदार हथियार से हमला करने लगा जहां मां भी घायल हो गई है।

Ad


घटना सोमवार दोपहर के बाद की बताई जा रही है जहां गर्गुवा गांव के सोप तोक निवासी वंश कुंवर (2 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह कुंवर को उसकी मां कविता कुंवर बच्चे को आंगन में तेल मालिश कर रही थी तभी वंश का रिश्ते में नाना लगने वाला 30 वर्षीय गगन सिंह निवासी कोट छापरी, जिला दार्चुला नेपाल धारदार हथियार दराती से दो वर्षीय मासूम वंश की गला रेत कर हत्या कर दी मासूम की हत्या होता मां कविता उसको बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने मां के ऊपर भी हमला कर दिया जहां मां के हाथों की उंगली कट गई है ।

कविता की चिपचिपाहट सुनने के बाद मासूम वंश के दादा कुशल सिंह बचाने के लिए दौड़े लेकिन आरोपी ने उसके ऊपर भी हमला बोल दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली धारचूला को दी सूचना मिलते ही कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस दल और राजस्व दल के साथ घटनास्थल पहुंच आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी अब तक फरार हो चुका था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा कि आपसी विवाद के चलते हैं मासूम की जान गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें