भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला,कई पर हमला

नैनीताल जिले क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. 2 दिन पहले रामनगर में महिला को बाघ ने निवाला बना लिया था. वहीं गुरुवार शाम भीमताल ब्लॉक ग्राम की पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल में जंगल में चारा काट रही महिला की गुलदार के हमला में मौत हो गई. इस दौरान महिला और बच्चे ने भागकर जान बचाई. घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप बचा हुआ है. ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जहां गुलदार ने ग्रामीणों के ऊपर भी हमला करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि भीमताल ब्लॉक के गांव के दूरस्थ तोक कसाइल में बृहस्पतिवार शाम 35 वर्षीय इंदिरा देवी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा काट रही थी तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया इस दौरान अन्य महिलाओं और बच्चे ने भागकर जान बचाई.मौके पर अन्य ग्रामीणों के शोर पर तेंदुआ उन पर भी हमलावर हो गया. फिर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया. महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार का काफी दिनों से आतंक है कई बार गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से ग्रामीणों ने मांग में उठाई है
लेकिन वन विभाग हाथ पैर हाथ धर बैठा रहा. घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष हैं.
विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन पर घटना से अवगत कराने के साथ मृतका के परिजनों को मुआवजा देने और गांव में पिंजरा लगाने के लिए कहां है.महिला का पति मोहन बेलवाल खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्चा चलाते हैं. घटना के बाद से दो बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO