हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सीट के लिए जमकर मारपीट आधा दर्जन से अधिक घायल-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन पर सीट पर बैठने के लिए दो गुटों में विवाद हो गया विवाद इतना हुआ कि दोनों तरफ से जमकर लात घुसे चले जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. मामला लालकुआं रेलवे स्टेशन का है मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. फिलहाल किसी के तरफ से अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. बताया जा रहा की घटना सोमवार रात की है जहां दिल्ली को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस रेलगाड़ी में तीन युवतियों को बिठाने के लिए लालकुआं क्षेत्र के संजयनगर हाथीखाना क्षेत्र के युवक ट्रेन में बैठने पहुंचे जहाँ महिला कोच में बैठे पुरुषों से विवाद हो गया।
विवाद के चलते जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक युवक युवतियों चोटिल हो गई, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया परंतु इसी दौरान रेलगाड़ी स्टेशन परिसर से गंतव्य को रवाना हो जाने के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन लगभग 5 मिनट चली मारपीट के दौरान आधा दर्जन युवक और युवतियां जख्मी हो गए दोनों पक्षों की ओर से जूते, चप्पल, बेल्ट और ईंट पत्थर चले, जिसमें प्लेटफॉर्म परिसर में भगदड़ मच गई तथा जीआरपी पुलिस को भी स्थिति संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी ।
घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि अन्य यात्रियों एवं रेल कर्मियों के समझ में कुछ नहीं आया, तथा आधा दर्जन युवकों के कपड़े पूरी तरह फट गए, तथा एक युवती प्लेटफार्म परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी. घटना के बाद कुछ युवक वहां से भाग गए जबकि कुछ लोग ट्रेन से आगे को चले. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जीआरपी पुलिस लालकुआं का कहना है कि अभी तक किसी के तरफ से कोई तकरीर नहीं आई है तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO