हल्द्वानी:रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 20 लाख की ठगी

हल्द्वानी:जालसाज अलग-अलग तरीकों से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके खून पसीने की कमाई को ठगने का काम कर रहे हैं. साइबर फ्रॉड से बचने लिए पुलिस लगातार जन जागरूकता अभियान भी चल रही है उसके बावजूद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं. मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक बार फिर से सामने आया है ने जहां जालसाजों ने रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली.
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड निवासी यश ने पुलिस में दी तहरीर में कहा कि मल्टीनेशनल कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के संपर्क किया था इसके बाद बीती 26 अगस्त को उसकी ईमेल आईडी पर एक मेल आया जिसमें उसे एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने की बात कही गई. मेल पर विश्वास करके उक्त व्यक्ति ने तीन किस्तों में कुल 2035400 रुपये बैंक के माध्यम से डाल दिए बाद में उक्त व्यक्ति को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है.
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर मुकदमा शुरू कर दिया है. कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि मामला दर्ज कर साइबर सेल को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है.
सीओ ऑप्स नितिन लोहनी ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साइबर अपराधियों से सावधान रहने की जरूरत है किसी भी अनजान व्यक्ति की झांसे में ना आए जैसे ही साइबर ठगी का पता चले तो तुरंत 1090 पर कॉल करें. किसी भी तरह के लालच में न आएं किसी अंजान लिंक को क्लिक न करें.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार