हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा: अभी तक 25 आरोपी गिरफ्तार,दंगाइयों से सात तमंचे और 54 कारतूस बरामद-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक के बगीचे में गुरुवार को धार्मिक स्थल हटाने के दौरान हुए विवाद में जहां फायरिंग में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि 300 से अधिक पुलिसकर्मी और कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिक घायल हुए हैं. पुलिस प्रशासन दंगाइयों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दविश रही है. रविवार को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बनफूल पुरा हिंसा के मामले में पुलिस अभी तक 5000 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इसके अलावा कुछ नामदज मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं.
पुलिस के सर्च अभियान के दौरान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर 25 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से साथ अवैध तमंचे और 54 कारतूस बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार लोगों से सरकारी असलहे व गोलियां भी बरामद किए गए हैं जो थाने से लूट कर ले गए थे.
अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर फरार चल रहे आरोपियों की धर पकड़ जारी है उन्होंने बताया कि इस घटना का सूत्रधार अब्दुल मलिक अभी भी फरार चल रहा है .अब्दुल मलिक की तलाश के लिए पुलिस की टीम मलगी हुई है जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO