हल्द्वानी: नशे से रहे सावधान, नसों में जहर घोलने वाला गिरफ्तार,भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स यानी ANTF नैनीताल व थाना बनभूलपुरा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 103 नशीलें इंजेक्शनों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार किया है.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.


शहर के गांधीनगर तिराहे के पास वार्ड नंबर 27 थाना बनभूलपुरा से चेकिंग के दौराने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंध अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी के कब्जे से 103 नशीले इंजेक्शन बरामद कर उसके विरूद्ध थाना बनभूलपुरा में 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है.


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम विक्की वाल्मीकि उर्फ दद्दी निवासी वार्ड नंबर 27 गांधीनगर थाना बनभूलपुरा का रहने वाला है.पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया कि वह इंजेक्शन बरेली से किसी व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी व बनभूलपुरा के आस-पास क्षेत्र में युवाओं को बेचकर अधिक पैसे कमाने के लालच में आकर बेचता है. आरोपी पूर्व भी कई मामलों में जेल जा चुका है. पकड़ा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है. कार्रवाई मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई है आरोपी को गिरफ्तार कार न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

पूछताछ में आरोपी ने कुछ अन्य तस्करों के नाम भी खोले है जो मेडिकल की दुकान के आड़ में नशे के इंजेक्शन को बेचते हैं पर अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें