Uttarakhand News: युवा हो जाए तैयार, कुमाऊं मंडल में 1 नवंबर से हो रही है अग्निवीरो की भर्ती रैली…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे राज्य के कुमाऊं मंडल के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चम्पावत जिले के बनबसा स्थित सेना परिसर/ मिलट्री स्टेशन में आगामी 1 नवंबर से 8 नवंबर 2023 तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है।

Ad

रैली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीते रोज जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती रैली के दौरान उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा व समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभिन्न विभागों को सेना से समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


जिसके लिए उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने जल संस्थान को भर्ती के दौरान पेयजल की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को भर्ती के दौरान भीड़ नियंत्रण और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था में रात से ही तैनात रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

ऊर्जा निगम को रैली के दौरान विद्युत व्यवस्था, संभागीय परिवहन अधिकारी को अभ्यर्थियों के आवागमन और टैक्सी व्यवस्था, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर, बनबसा को आवास व्यवस्था, सफाई और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बैठक में सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से मेजर सिराज, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, सीओ विवेक कुटियाल, सीईओ आरसी पुरोहित, डॉ. कुलदीप यादव, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईओ अशोक कुमार वर्मा सहित प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय भगवत प्रसाद पांडेय और अन्य विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें